डीएम के नहीं आने पर मायूस लौटे जनप्रतिनिधि
जिलाधिकारी चंद्रशेखर ¨सह बुधवार को खानपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने वाले थे।
खानपुर, संस : जिलाधिकारी चंद्रशेखर ¨सह बुधवार को खानपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने वाले थे। पहले से उनका शिड्यूल निर्धारित था। वे आम लोगों से भी मिलने वाले थे। इसके कारण अधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सुबह से ही डीएम के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। परंतु अचानक यह सूचना मिली की जिलाधिकारी आज निरीक्षण करने के नहीं आ सकेंगे। वे पटना में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के लिए चले गए हैं। इसके बाद सभी निराश लौट गए। बता दें कि पिछले महीने भी जिलाधिकारी का निरीक्षण होना था, परंतु ऐन मौके पर डीएम नहीं पहुंच सके थे। इधर, डीएम के आगमन को लेकर हर विभाग पूरी तरह से डीएम की आगवानी के लिए तैयार था। सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तरह से सजग थे। परंतु ढाई बजे में यह सूचना मिली कि डीएम आज नहीं आएंगे। इसके बाद लोग निराश होकर प्रखंड मुख्यालय से लौट गए।