विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर रेलवे की सौगात: दिल्ली से कामाख्या के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव

Published: Tue, 29 Sep 2026 12:42 PM (IST)

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से कामाख्या के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने ...और पढ़ें

दिल्ली से कामाख्या के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

दिल्ली से कामाख्या के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. दिल्ली-कामाख्या के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन।

  2. बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर होगा इस ट्रेन का ठहराव।

  3. त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णय।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। त्योहार के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से कामाख्या के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे की ओर से जारी निर्देश के अनुसार ट्रेन संख्या 04076/04075 दिल्ली-कामाख्या-दिल्ली रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 

सोनपुर रेल मंडल के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या 04076 दिल्ली से 03 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04075 कामाख्या से 05 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित होगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे और इसका परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा। 

दिल्ली से चलने वाली ट्रेन प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर होते हुए शाहपुर पटोरी पहुंचेगी। इसके बाद बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बारपेटा रोड और रंगिया होते हुए कामाख्या पहुंचेगी।

शाहपुर पटोरी में रात 11:30 बजे पहुंचेगी ट्रेन

निर्धारित समय के अनुसार 04076 दिल्ली-कामाख्या स्पेशल ट्रेन शाहपुर पटोरी स्टेशन पर रात 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:32 बजे रवाना होगी। वहीं, वापसी में कामाख्या-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का शाहपुर पटोरी में पहुंचने का समय रात 11:15 बजे निर्धारित किया गया है। 

त्योहार के दौरान दिल्ली, बिहार और पूर्वोत्तर के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से अतिरिक्त यात्री सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला