जदयू की बैठक में संगठन को मजबूत करने का निर्णय
हसनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित लोहिया आश्रम परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
समस्तीपुर । हसनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित लोहिया आश्रम परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हसनपुर, बिथान एवं ¨सघिया प्रखंड के जदयू के पंचायत अध्यक्षों, पंचायत प्रभारियों और प्रकोष्ठों के सदस्यों के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्थानीय विधायक राजकुमार राय ने सभी पंचायत स्तरीय पार्टी पदाधिकरियों को पार्टी के सिद्धांत और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान विधायक ने संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक-एक रजिस्टर सौंपा। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी रूदल राय एवं जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सह जिलापार्षद विमल कुमार जितेंद्र ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास रथ की गाड़ी को गांव-गांव तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह़्वान किया। बाद में कर संक्रांति के अवसर पर चुरा दही भोज का आयोजन किया गया। मौके पर जदयू नेता विजय कुमार यादव, रामचन्द्र यादव, विथान प्रखंड जदयू अध्यक्ष शत्रुघ्न मंडल, मुकेश कुमार, श्याम सुंदर राय, अजय कुमार यादव,संजय सितांशु, मकसूदन सिह समेत अन्य मौजूद थे।
सरायरंजन,संस : प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने की। इसमें पंचायत अध्यक्षों को सरकार द्वारा दिए दिए जा रहे तिजोरी, डायरी एवं नेमप्लेट बांटा गया। बैठक को सज्जन राय, अरूण कुमार गुप्ता, रामानंद झा,अशोक कुमार राय, प्रदुम्न सिन्हा, मिलन कुमार ¨सह, दानिश कमाल, जयमूरत राय, संजय कुमार राय, राम प्रसाद झा, कैलाश ठाकुर, अजहर इमाम, राजीव कुमार दास, अशोक कुमार ठाकुर, परमानंद मिश्र, राम भरोस महतो आदि ने संबोधित किया।