ससुराल आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
¨सघिया थाना क्षेत्र के धेनुडीह गांव में शुक्रवार की रात ससुराल आए एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।
समस्तीपुर । ¨सघिया थाना क्षेत्र के धेनुडीह गांव में शुक्रवार की रात ससुराल आए एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इसको लेकर मृतक के पिता ने पत्नी समेत ससुरालवालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि हत्या कैसे की गई, से नहीं बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी दुलारचंद राय का पुत्र छबबीस वर्षीय भैरव राय ¨सघिया थाना क्षेत्र के धेनुडीह गांव में अपने ससुराल आया हुआ था। शुक्रवार की रात उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इसकी सूचना मृतक के पिता एवं अन्य परिवार के लोगों को दी गई। बताया गया है कि मृतक के पिता ने ¨सघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष दिए फर्द बयान में कहा है कि 4 वर्ष पूर्व धेनुडीह निवासी राजेन्द्र यादव की पुत्री से उसके पुत्र की शादी हुई थी। दो वर्ष ससुराल में रहने के बाद उसकी पत्नी मायके चली आई। इसके बाद वह ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। 31 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पुत्र को अपने यहां बुलाकर उसकी हत्या कर दी। उसने मृतक की पत्नी नागो देवी, सास सोमवती देवी, ससुर राजेन्द्र यादव तथा पबरा के रंजीत यादव को उसने आरोपित किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मृतक की पत्नी नागो देवी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।