समस्तीपुर में शादी के घर से उठी दो युवकों की अर्थी, बरात जाते समय हुआ हादसा
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब बरात में जा रहे दो युवकों की ...और पढ़ें

संदीप कुमार व विपिन कुमार की फाइल फोटो। सौ. स्वजन
HighLights
दलसिंहसराय में शादी की खुशियां मातम में बदलीं।
बरात में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत।
घायल एक युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Samastipur Accident: जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के बुलकीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस आंगन से बरात निकली थी, उसी आंगन से दो युवकों की अर्थी निकलने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बरात में जा रहे थे तीन युवक
जानकारी के अनुसार, गांव के चानो महतो के पुत्र गोपाल कुमार की शादी जंदाहा में तय थी। बरात में शामिल होने के लिए चचेरे भाई संदीप कुमार और विपिन कुमार बाइक से निकले थे। उनके साथ विजेंद्र कुमार भी सवार थे।
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि संदीप और विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव में पसरा सन्नाटा
घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। जहां एक दिन पहले तक ढोल-नगाड़ों और खुशी का माहौल था, वहीं अब सन्नाटा और सिसकियां गूंज रही हैं। परिवार के दो युवकों की असमय मौत से हर कोई गमगीन है।
शादी की रस्में आंसुओं के बीच
हादसे के बाद बरात का काफिला रुक गया। किसी तरह स्थिति संभालते हुए शादी की रस्में पूरी की गईं, लेकिन पूरे माहौल में खुशी की जगह गम का साया छाया रहा।
घायल की हालत गंभीर
हादसे में घायल विजेंद्र कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी है। मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
