समस्तीपुर के दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट पीटकर हत्या, गांव के लोगों पर अंजाम देने का आरोप
दलसिंहसराय के केवटा वार्ड में दूनीलाल राय नामक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की ...और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
HighLights
दलसिंहसराय के केवटा वार्ड में हत्या की घटना।
दूनीलाल राय नामक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या।
पुलिस ने जांच शुरू की, ग्रामीणों पर लगे आरोप।
संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Dalsinghsarai Murder Case: थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़ व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान केवटा वार्ड संख्या-2 निवासी स्व. भंगेरन राय के पुत्र दूनीलाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष इरशाद आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों पर लगाए आरोप
बताया जा रहा है कि हत्या की इस घटना में गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है।