मोरवा में अपराधियों ने वृद्ध को मारी गोली
मोरवा में सोमवार की रात अपराधियों ने एक वृद्ध को गोली मार दी। गोली सिर में लगी है। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसकी पहचान बाबूलाल राय के पुत्र सोनेलाल राय 60 वर्ष के रूप में की गई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 01:13 AM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 06:18 AM (IST)
समस्तीपुर । मोरवा में सोमवार की रात अपराधियों ने एक वृद्ध को गोली मार दी। गोली सिर में लगी है। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसकी पहचान बाबूलाल राय के पुत्र सोनेलाल राय 60 वर्ष के रूप में की गई है। गोली की आवाज सुनकर चिल्लाने के बाद स्थानीय लोगों ने वृद्ध को घायल अवस्था में मोरवा पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध की चिंताजनक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना ताजपुर पुलिस को दी गई है। ताजपुर पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें