Move to Jagran APP

केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी

जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:49 PM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी
केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी

समस्तीपुर । जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। धरना के माध्यम से सरकार से विभिन्न मांगों को पूरा करने मांग की गई। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह धरना दिया। प्रखंड की विभिन्न समस्याओं को इसके माध्यम से उठाते हुए सरकार एवं एवं प्रशासन से हल करने की दिशा में कार्य करने की अपील की गई। जितवारपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोमन राय की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों एवं मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। धरना सभा को डॉ. तरुण कुमार, सरोज कुमार ¨सह, उपेन्द्रनाथ तिवारी, मनोज कुमार भारद्वाज, विशेश्वर राय, राम नारायण शर्मा, अशोक गुप्ता, दिनेश कुमार राय, अरुण कुमार राय, राहुल कुमार, डॉ. शिवनंदन प्रसाद ¨सह, ब्रजनंदन राय, राजेश कुमार ¨सह, लीला देवी, युगेश्वर झा, गोविन्दी देवी, सुरेन्द्र राय, रामशीष राय, आशा देवी,श्यामा देवी, मीरा देवी आदि ने संबोधित किया। कल्याणपुर,संस : 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समीप शुक्रवार को धरना दिया। प्रखंड अध्यक्ष रणधीर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम अंचलाधिकारी अभय दास को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें जूट मिल खुलवाने, किसानों को अनुदानित दर पर डीजल मुहैया कराने, धान बीज पर सब्सिडी, पशुपालक किसानों को दूध का उचित मूल्य देने, सभी बंद राजकीय नलकूप को अविलंब चालू कराने, कृषि को मनरेगा से जोड़ने समेत 12 सूत्री मांगें शामिल है। मौके पर तरूण कुमार ¨सह, विजय कर्ण, भारत भूषण शर्मा, हरिश्चंद्र चौधरी, सुरेन्द्र मिश्र, रामसागर तिवारी, कमरुजमां, वैद्यनाथ ठाकुर, अखिलेश कुमार चौधरी, हरीश कुमार, अनिल चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

¨सघिया, संस : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किसानों एवं अन्य लोगों की बारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। इसका नेतृत्व पार्थ शंकर ¨सह ने किया। मौके पर प्रो.जवाहर प्रसाद ¨सह, भूषण ¨सह, मणिकांत झा, समोली झा, राज कुमार महथा, लखन चौधरी, कृष्ण मोहन ¨सह, बैजनाथ ¨सह, अशोक राम, सत्येन्द्र प्रसाद ¨सह समेत अन्य मौजूद थे। मोरवा, संस : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय के समीप शुक्रवार को धरना दिया। केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर प्रखंड अध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह के नेतृत्व में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार की नीति को किसान विरोधी बताया। बाद में बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र झा, गणेश प्रसाद ¨सह, संजय प्रसाद ¨सह, जुगल प्रसाद ¨सह, नूर आलम आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। वारिसनगर, संस: प्रखंड मुख्यालय के समीप कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों को हाशिए पर ला दिया है। कांग्रेस कमेटी का शिष्टमंडल 12 सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर शशिभूषण राय, लाल नारायण ठाकुर, मशकुर अहमद, राम कैलाश राम, नरेश साह, घूरन साह, उपेन्द्र प्रसाद ठाकुर, संजय ठाकुर, इमतेयाज अंजुम, रामप्रीत राय, संत ठाकुर, बैद्यनाथ ¨सह, अख्तर हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। दल¨सहसराय,संस: प्रखंड कार्यालय के समीप कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण ¨सह ने किसानों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। कहा प्रदेश की सरकार किसानों का हक छीन रही है। मौके पर कांग्रेस सामजिक संगठन के जिलाध्यक्ष फ़ैज अहमद फ़ैज, दामोदर झा, भोला नाथ झा, उमा शंकर पासवान, प्रकाश कुमार, दिनेश दास, आनन्दी शर्मा, अजय कुमार, जुनैद, दिवाकर चौधरी, गुड्डू कुमार, आलम खान समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। हसनपुर,संस : कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। घरनार्थियों को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मौके पर मिथलेश पोद्दार, विन्देश्वरी मंडल, तेजनारायण ठाकुर, दीपक ¨सह, खुशीलाल यादव, शशि कुमार राम, रमाकांत यादव, भरत दास, सुशील कुमार, रामकृष्ण राय, राजीव लोचन भारद्वाज, शम्भू प्रसाद ¨सह आदि मौजूद रहे। उजियारपुर, संस: कांग्रेस कमेटी प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान एवं कृषक मजदूरों के पलायन रोकने तथा उनके हक देने की मांग की। मौके पर डॉ. रामउदार चौधरी, रीतेश कुमार चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, सौरभ कुमार, चंदन कुमार, बद्री ¨सह, रामानंद झा, अमरकांत कुंवर, कन्हैया चौधरी, गौरी शंकर चौधरी, विजय चौधरी, रामश्रेष्ठ सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोसड़ा,संस: कांग्रेस कमेटी प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय पर धरना दिया। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चा पर विफल है। मौके पर दिनकर चौधरी, बालेश्वर प्रसाद ¨सह, मनोज कुमार झा, श्याम पूर्वे, विवेकानंद मिश्र, आनंद झा, रेवती रमण राय, वीरेन्द्र नारायण झा, उपेन्द्र नारायण पोद्दार, अरूण कुमार महतो, रामबालक ¨सह, गणेश झा, रमेश ठाकुर, अजीत कुमार मिश्र, नीतीश पूर्वे, दिनेश नायक, अनीता देवी, रीना देवी, वीणा देवी, श्यामा देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.