समारोहपूर्वक मना भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस
भारतीय मजदूर संघ के 65 वें स्थापना दिवस पर रोसड़ा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री रामबाबू सिंह के निवास स्थान पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोटर वाहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने की।
समस्तीपुर । भारतीय मजदूर संघ के 65 वें स्थापना दिवस पर रोसड़ा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री रामबाबू सिंह के निवास स्थान पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोटर वाहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने की। संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि स्थापना के समय से ही मजदूर हित में किए गए कार्यों के बल पर आज भी विश्व का नंबर वन संगठन हो गया है। उन्होंने आगामी 25 जुलाई से आहूत सरकार जगाओ सप्ताह अभियान बिहार में स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को हर हाल में मास्क लगाकर ही अपना कार्य निष्पादित करने की सलाह देते हुए अपनी सुरक्षा पर स्वयं ध्यान देना जरूरी बताया। वही जिला मंत्री देवेंद्र साह ने 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना होने की बात बताते हुए संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। इसके अलावा सरोज कुमार महतो एवं कृष्ण कुमार आदि ने भी अपना विचार रखा। दूसरी ओर शहर के प्रभु ठाकुर मोहल्ला में भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ द्वारा भी स्थापना दिवस समारोह मनाई गई। संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार लाभ की अध्यक्षता में कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप लाल दास, गुड्डू कुमार, शंकर कुमार एवं जगदीश दास आदि शामिल हुए। सभी ने मजदूर हित में आवाज बुलंद कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।