सरकार की अन्यायपूर्ण शोषण नीति के खिलाफ संघर्ष का आह्वान
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा द्वारा मंगलवार को भोला टॉकिज के समीप स्थित संघ कार्यालय में मंगलवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संतोष कुमार झा ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया।
समस्तीपुर । बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा द्वारा मंगलवार को भोला टॉकिज के समीप स्थित संघ कार्यालय में मंगलवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संतोष कुमार झा ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सदस्यों ने गगनभेदी नारे लगाए। साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. बालो यादव ने की। संचालन शंकर प्रसाद साह ने किया। जिला सचिव राम दयाल चौधरी ने विषय प्रवेश कराते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के स्थापना काल से लेकर आज तक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। विभिन्न स्तर के संघर्षो एवं उपलब्धियों पर विस्तार से अपना विचार व्यक्त किया। समारोह को शाह जफर इमाम, वेदानंद झा, नदीम खान, अरविद कुमार दास, सुखेंद्र कुमार ठाकुर, नीतीश कुमार, मणि भूषण चौधरी, राम मनोहर दास, यशवंत कुमार चौधरी, दिनेश्वर प्रसाद ठाकुर, कुंदन कुमार मंडल, विनोद कुमार प्रभाकर, डॉ. रामदेव महतो, डॉ. राम पुनीत ठाकुर तरुण, राजा राम प्रसाद सिंह, रामचंद्र प्रसाद मिश्र ने विचार व्यक्त किया। वक्ताओं ने सबकी शिक्षा एक समान, सबका वेतन एक समान के तहत वेतनमान देने तथा सेवा शर्त नियमावली को अविलंब प्राकशित करने की मांग की। सरकार की अन्यायपूर्ण एवं विषमतामूलक शोषण की नीति के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया। राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संभावित आंदोलन में आर-पार की लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता प्रकट की। मौके पर डॉ. संजय प्रसाद, कुशेश्वर पंडित, राम सेवक ठाकुर, रामाधार चौधरी, जगनारायण मंडल, प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।