Move to Jagran APP

सीएए और एनआरसी देशहित में, विपक्ष फैला रहा भ्रम

सरायरंजन प्रखंड के झखडा पतैली स्थित देवकी कुटीर में रविवार को सीएए व एनआरसी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विधान पार्षद सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुन सहनी ने कहा कि सीएए व एनआरसी देश के हित में है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 12:02 AM (IST)
सीएए और एनआरसी देशहित में, विपक्ष फैला रहा भ्रम
सीएए और एनआरसी देशहित में, विपक्ष फैला रहा भ्रम

समस्तीपुर । सरायरंजन प्रखंड के झखडा पतैली स्थित देवकी कुटीर में रविवार को सीएए व एनआरसी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विधान पार्षद सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुन सहनी ने कहा कि सीएए व एनआरसी देश के हित में है। विपक्ष के लोग इस पर सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उपजे संकट अब छंटने लगा है और लोग इसे समझने लगे हैं कि इस कानून से किसी भारतीय का कोई नुकसान होने वाला नहीं है। विपक्ष मुद्दे के अभाव में देश को गुमराह कर रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के पीछे मोदी सरकार की छवि को धूमिल करने वाली ओछी राजनीति है। आज भाजपा नीत सरकार देशहित और जनहित में एक से बढ़कर एक फैसला ले रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का आलम यह है कि गरीबों का इसका लाभ धरातल पर मिल रहा है। भाजपा आगामी आठ जनवरी से सीएए व एनआरसी के मुद्दों पर जिले में घर-घर जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी। भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने नागरिकता संशोधन कानून पर विस्तार से बताते हुए कहा कि इस कानून से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं है। इस देश में लंबे समय से रह रहे दूसरे देशों के नागरिकों को नागरिकता देने का कानून का है। संगोष्ठी के दौरान डेढ़ दर्जन नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को चादर, माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता एवं संचालन केशव नगर, सरायरंजन दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार झा ने की। संगोष्ठी को चंद्रकांत चौधरी, राम लगन सिंह, डॉ. एसएन झा, प्रो. अमरेंद्र कुमार, जयकृष्ण झा, मणि प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर नंद कुमार झा, रामयाद शांडिल्य, अरुण कुमार झा, हरेराम झा, अखिलेश मिश्रा, भोला प्रसाद सिंह, मंटू चौधरी, रामबाबू झा, हरिओम सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.