स्मार्ट क्लास का बीईओ ने किया उद्घाटन
शिवाजीनगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जंदाहा में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 01:19 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 01:19 AM (IST)
समस्तीपुर । शिवाजीनगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जंदाहा में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब इस स्कूल के बच्चों को भी आधुनिक तकनीक से शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षकों को भी काफी सहूलियत होगा। मौके पर बीआरपी बालमुकुंद सिंह, पूर्व समन्वयक विकेश कुमार सिंह, पारसनाथ महाराज, प्रधानाध्यापक रंधीर कुमार, शिक्षक प्रेमचंद्र आचार्य, हेलाल अहमद, निरंजन प्रसाद, प्रकाश कुमार, अनामिका सिंहा,वीणा कुमारी, राम कृष्ण राय समेत अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें