Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान

उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व 2019 के तहत सदस्यता अभियान चलाया। पार्टी के उजियारपुर मध्य मंडल अध्यक्ष प्रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बताकर लोगों को पार्टी के प्रति आकर्षित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 01:30 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 01:30 AM (IST)
भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान
भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान

समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व 2019 के तहत सदस्यता अभियान चलाया। पार्टी के उजियारपुर मध्य मंडल अध्यक्ष प्रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बताकर लोगों को पार्टी के प्रति आकर्षित किया। संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद, देश के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक न्याय के रास्ते चल रही भाजपा के विचार को देखकर समाज के सभी वर्गो के लोग पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। गुरुवार को दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर संजय कुमार गिरि, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूमान अहमद साबरी, पवन साह, जितेंद्र कुमार, सीताराम राय, योगेंद्र पोद्दार, रविंद्र प्रसाद सिंह मधुकर, डॉ. विष्णुदेव सिंह, रंजन कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.