Move to Jagran APP

भाजपा नेताओं ने तटबंध का लिया जायजा, लोगों की देखी समस्याएं

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर भाजपा नेताओं ने बूढ़ी गंडक के जलस्तर से हो रही लोगों की परेशानी को जाना। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित होने लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:15 AM (IST)
भाजपा नेताओं ने तटबंध का लिया जायजा, लोगों की देखी समस्याएं
भाजपा नेताओं ने तटबंध का लिया जायजा, लोगों की देखी समस्याएं

समस्तीपुर । प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर भाजपा नेताओं ने बूढ़ी गंडक के जलस्तर से हो रही लोगों की परेशानी को जाना। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित होने लगे हैं। वहीं तटबंध पर भी दबाव बढ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामसुमरन ने पुनास, जगतसिंहपुर, वाजिदपुर, सिघिया खुर्द, माधोपुर, रतनपुरा, पोखरैरा, सिलौत, चकनूर, रहमतपुर, धर्मपुर समेत अन्य जगहों के तटबंधों का जाजया लिया। वहीं तटबंध किनारे बसे लोगों से बात की। नदी का जलस्तर बढने से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। लोग तटबंध पर शरण ले रखा है। ऐसे परिवारों के त्वरित सरकारी सहायता के लिए संबंधित पदाधिकारियों से संवाद किया। भाजपा नेता ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि संकट की इस घड़ी में लोगों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने खुद भी लोगों को हरंसभव मदद का भरोसा दिया। भाजपा नेता ने लोगों को अफवाह से बचने का भी आह्वान किया। मौके मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव कुशवाहा, राकेश कुमार बबलू, नवीन झा, हरिवंश कुमार, राजकुमार साह, जिलामंत्री वीरेन्द्र पासवान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र यादव, भाजपा नेता उमेश राय, रंजीत महतो, शम्भु सिंह, निरंजन भारद्वाज, कुंदन यादव, गोलू, विकास, निरंजन, राकेश कुमार पिटूू, सन्नी आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.