भाजपा नेता ने की जरूरतमंदों की सहायता
मोहनपुर में भाजपा नेता राजकपूर सिंह ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। गुरुवार को मटिऔर के 15 परिवारों को चावल दाल नमक व साबुन देकर मदद की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 06:12 AM (IST)
समस्तीपुर । मोहनपुर में भाजपा नेता राजकपूर सिंह ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। गुरुवार को मटिऔर के 15 परिवारों को चावल, दाल, नमक व साबुन देकर मदद की। मौके पर प्रखंड भाजपाध्यक्ष सुभाष सिंह थे। दूसरी ओर धरणीपट्टी पूर्वी पंचायत में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कर पंचायत को सुरक्षित किया जा रहा है। अमित कुमार सिंह ने बताया कि शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए मजदूरों को भी जागरूक किया जा रहा है। कार्य में इसमें विकास सिंह, कुणाल सिंह, पिट्टू सिंह, शशि सिंह की सहभागिता देखी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें