निधन पर झुका भाजपा का झंडा
केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:12 PM (IST)
समस्तीपुर । केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। नगर मंडल कार्यालय पर पार्टी का झंडा झुकाकर कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने नेता के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। अनीश राज की अध्यक्षता में इस दौरान विश्नाथ झा, दिनेश पोद्दार, संगीता प्रणव, अमित सांडिल्य, सतेन्द्र कुमार गुड्डु, मनीष ¨सह, जनक नंदिनी, गौतम राम, प्रभा मालाकार, श्याम नारायण मिश्र, अशोक पूर्वे, अरविन्द सहनी, अमर प्रताप ¨सह, रेणु सहनी, जयशंकर ¨सह, दीपम नायक, अषोक पंजियार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अनंत कुमार को पार्टी का एक सच्चा सिपाही बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें