सेवा सप्ताह पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने बच्चों में बांटी अध्ययन सामग्री
भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ ने सेवा सप्ताह के दौरान सोमवार को दलसिंहसराय प्रखंड के पूर्वी मंडल में लगभग 100 बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष विरेंद्र कुमार झा ने की।
समस्तीपुर । भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ ने सेवा सप्ताह के दौरान सोमवार को दलसिंहसराय प्रखंड के पूर्वी मंडल में लगभग 100 बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष विरेंद्र कुमार झा ने की। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार किए जा रहे बेहतरीन काम की सराहना की। वही उन्होंने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक वैद्यनाथ झा, सह संयोजक आदित्य प्रकाश तथा सोनू चौधरी, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, मंडल महामंत्री संजय चौधरी, लाल बाबु राय, वीरेंदर दास, बौए लाल पासवान, वीरेंदर पासवान, अनीता देवी मौजूद थे। मंच संचालन सुशांत चंन्द्र मिश्र ने किया।