Move to Jagran APP

शव दफनाने को लेकर भड़का विवाद, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

मोहिउद्दीननगर थाने के कन्हौली गांव मे शव दफनाने को लेकर एक बार फिर दो पक्षों मे विवाद खड़ा हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 12:31 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 12:31 AM (IST)
शव दफनाने को लेकर भड़का विवाद, प्रशासन ने दिखाई तत्परता
शव दफनाने को लेकर भड़का विवाद, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर थाने के कन्हौली गांव मे शव दफनाने को लेकर एक बार फिर दो पक्षों मे विवाद खड़ा हो गया। हालांकि एसडीओ विजय प्रकाश मीणा एवं डीएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में महकमे की सक्रियता के कारण विवाद को निपटा कर शांति व्यवस्था बहाल कराई गई। बताते हैं कि कन्हौली निवासी शौकत अली की पत्नी हुसैना खातून का निधन शुक्रवार को हुआ था। शव को निर्धारित स्थल पर लोग दफनाने पहुंचे। विवाद उस वक्त भड़क गया जब इसी जगह के एक बगलगीर यह कहने लगे कि यह शव दफनाने का जगह नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों मे विवाद गहराने लगा। इसकी सूचना एक पक्ष के द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीओ विजय प्रकाश मीणा, डीएसपी विजय कुमार, बीडीओ कृष्ण कुमार ¨सह, सीओ चन्द्रकांत ¨सह, थानाध्यक्ष खुशबुदीन समेत मोहिउद्दीनगर, हलई, मोहनपुर तथा जिला मुख्यालय से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति को देखते हुए एसडीओ विजय प्रकाश मीणा एवं डीएसपी विजय कुमार के नेतृत्व मे दोनो पक्षों मे सौहार्दपूर्ण वातवरण में शव को निर्धारित स्थल के करीब दफनाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। एसडीओ विजय प्रकाश मीणा के अनुसार क्षेत्र मे कब्रिस्तान का सीमांकण कराया जा रहा है। इसके बाद घेराबंदी की जाएगी। वहीं डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

loksabha election banner

डीएम के निर्देश पर हुई थी थी घेराबंदी

छह माह पूर्व भी इसी स्थल पर शव दफनाने को लेकर विवाद हुआ था। जहां तीन दिनों तक चले विवाद के बाद वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद ¨सह एवं तत्कालीन एसपी दीपक रंजन के नेतृत्व मे दोनो पक्षों के बीच वार्ता के बाद मामले को निपटाया गया। फिर घेराबंदी कर विवाद को समाप्त कराया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.