विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar trains : सप्तक्रांति, राजगीर एक्सप्रेस और पटना-चंडीगढ़ ट्रेन अब नहीं रहेंगी सुपरफास्ट, यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:40 PM (IST)

पूर्व मध्य रेलवे ने 20 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय लिया है, जिसमें समस्तीपुर मंडल की सप्तक्रांति ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. पूर्व मध्य रेलवे की 20 ट्रेनों से सुपरफास्ट दर्जा हटा।

  2. सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित 6 समस्तीपुर मंडल की ट्रेनें शामिल।

  3. यात्रियों को सुपरफास्ट अधिभार से राहत, नए नंबर 2027 से।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार में चलने वाली 20 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय लिया है। इनमें मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत समस्तीपुर रेल मंडल से जुड़ी 6 ट्रेनें भी शामिल हैं।

सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने के साथ ही इन ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे। रेलवे की ओर से शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए नंबर एक से सात जनवरी 2027 के बीच अलग-अलग तिथियों से लागू होंगे।

सप्तक्रांति एक्सप्रेस अब 15577 और 15578 नंबर से चलेगी

समस्तीपुर रेल मंडल से जुड़ी महत्वपूर्ण ट्रेन मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का नंबर भी बदल जाएगा। वर्तमान में 12557 और 12558 नंबर से संचालित होने वाली यह ट्रेन जनवरी 2027 से 15577 और 15578 नंबर से चलेगी।

इसके अलावा सूची में दरभंगा-जालंधर और रक्सौल-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इन ट्रेनों के नंबर बदलने से यात्रियों को टिकट बुकिंग और आरक्षण के दौरान नए नंबर का ध्यान रखना होगा।

धीमी रफ्तार और सिंगल लाइन परिचालन का हवाला

रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, धीमी रफ्तार और सिंगल रेलवे लाइन पर परिचालन होने के कारण संबंधित ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा समाप्त किया जा रहा है।

इस बदलाव के तहत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इनमें पटना-चंडीगढ़, पटना-रांची जनशताब्दी, राजगीर-नई दिल्ली, इसलामपुर-नई दिल्ली और टाटानगर-कटिहार जैसी ट्रेनें भी हैं।

सुपरफास्ट अधिभार से मिल सकती है राहत

सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने से यात्रियों को किराये में राहत मिलने की संभावना है। अब इन ट्रेनों में टिकट लेने पर सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना पड़ेगा। इसका लाभ स्लीपर और एसी श्रेणी के यात्रियों को भी मिल सकता है।

हालांकि, ट्रेन के परिचालन और निर्धारित समय-सारणी में बदलाव की जानकारी अधिसूचना में नहीं दी गई है। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान नए नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

इन 20 ट्रेनों के बदलेंगे नंबर :

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेनों के पुराने और नए नंबर इस प्रकार हैं।

ट्रेन का नाम : पुराना नंबर : नया नंबर

  • दरभंगा-जालंधर : 22551 : 15541
  • जालंधर-दरभंगा : 22552 : 15542
  • रक्सौल-लोकमान्य तिलक : 12545 : 15545
  • लोकमान्य तिलक-रक्सौल : 12546 : 15546
  • हावड़ा-धनबाद : 22387 : 13387
  • धनबाद-हावड़ा : 22388 : 13388
  • पटना-चंडीगढ़ : 22355 : 13255
  • चंडीगढ़-पटना : 22356 : 13256
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति : 12557 : 15577
  • आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति : 12558 : 15578
  • राजगीर-नई दिल्ली : 12391 : 13291
  • नई दिल्ली-राजगीर : 12392 : 13292
  • इसलामपुर-नई दिल्ली : 20801 : 18633
  • नई दिल्ली-इसलामपुर : 20802 : 18634
  • पटना-रांची जनशताब्दी : 12365 : 13265
  • रांची-पटना जनशताब्दी : 12366 : 13266
  • टाटानगर-कटिहार : 28181 : 18187
  • कटिहार-टाटानगर : 28182 : 18188
  • एर्नाकुलम-पटना : 22643 : 16359
  • पटना-एर्नाकुलम : 22644 : 16360

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।