समस्तीपुर में पत्नी ने पहली शादी छिपाकर रचाई दूसरी शादी, पति पहुंचा पुलिस के पास
समस्तीपुर के विभूतिपुर में एक पति ने अपनी पत्नी पर पहली शादी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाते ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
पति ने पत्नी पर दूसरी शादी का आरोप लगाया।
विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी।
पहली शादी से दो बच्चे भी हैं दंपति के।
संवाद सहयोगी, विभूतिपुर (समस्तीपुर)। पहली शादी के रहते पत्नी द्वारा दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए एक पति ने विभूतिपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बेगूसराय जिले के लोहियानगर वार्ड 28 निवासी सिंहेश्वर सहनी के पुत्र राज कुमार सहनी ने अपनी पत्नी गंगा कुमारी पर पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।
मामले में नरहन निवासी उपेंद्र ठाकुर के पुत्र रंजन ठाकुर का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले के अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, राज कुमार सहनी की शादी विगत 28 अक्टूबर 2014 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड 12 निवासी अनिल सहनी की पुत्री गंगा कुमारी के साथ हुई थी।
शादी के बाद दोनों दांपत्य जीवन व्यतीत करने लगे। इस दौरान दंपती को एक पुत्र दक्षराज और एक पुत्री जानवी कुमारी हुई। पीड़ित पति राज कुमार सहनी ने पुलिस को बताया है कि जब वह अपने ससुराल नरहन पहुंचे तो उन्हें पत्नी के घर से चले जाने का निदेश मिला और दूसरी शादी करने की जानकारी मिली।
उनका आरोप है कि दो अक्टूबर की सुबह गंगा कुमारी घर से चली गईं और नरहन निवासी रंजन ठाकुर के साथ पहली शादी छिपाकर दूसरा विवाह कर लिया।
पीड़ित ने पहली शादी के रहते दूसरी शादी किए जाने को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। आरोपों की सत्यता अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
