बिहार की चर्चित शराब तस्कर नेहा झा को नहीं मिली राहत, जमानत अर्जी पर फैसला टला, अगली सुनवाई 24 को
Neha Jha Liquor Smuggler Bihar: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में आरोपित नेहा झा की ...और पढ़ें

आरोपित नेहा झा। फाइल फोटो
HighLights
नेहा झा की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली।
अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी न्यायालय में।
75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी का है मामला।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Neha Jha Liquor Smuggler Bihar: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कूपे से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में आरोपित नेहा झा की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को समस्तीपुर विशेष आबकारी न्यायालय-दो में सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद न्यायालय ने जमानत आवेदन पर तत्काल कोई फैसला नहीं सुनाया। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
एसी कूपे से शराब बरामद
समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की तलाशी के दौरान आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने एच-1 कोच के कूपे से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी।

इस मामले में सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी नेहा झा और उसके बहनोई ईशान कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
दोनों आरोपितों की ओर से 5 सितंबर को अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।
एसआईटी कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर समस्तीपुर रेल डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।
एसआईटी शराब की खेप के स्रोत, इसे बिहार लाने के मकसद और संभावित डिलीवरी नेटवर्क के बारे में जानकारियां जुटा रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय नेहा का मोबाइल जब्त किया था, जिसकी तकनीकी जांच जारी है।
वैवाहिक कार्यक्रम का दावा
पूछताछ के दौरान नेहा झा ने शराब को परिवार में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में इस्तेमाल के लिए ले जाने का दावा किया था।
एसआईटी उसके इस दावे की सत्यता की भी गहराई से पड़ताल कर रही है। अब इस चर्चित मामले में 24 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
यह भी पढ़ें- नेहा झा के बाद भी महिला तस्करों का दुस्साहस जारी, समस्तीपुर जंक्शन से दो शराब संग गिरफ्तार
