Move to Jagran APP

बकरीद की नमाज आज, ईदगाहों में तैयारी पूरी

बकरीद को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक साथ अंतिम सोमवारी और बकरीद का पर्व होने के कारण प्रशासन काफी चौकस है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 01:14 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 01:14 AM (IST)
बकरीद की नमाज आज, ईदगाहों में तैयारी पूरी

समस्तीपुर । बकरीद को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक साथ अंतिम सोमवारी और बकरीद का पर्व होने के कारण प्रशासन काफी चौकस है। खासकर उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने के लिए कई स्तर पर टीम का गठन किया गया है। इधर, ईदगाह व मस्जिदों में भी साफ-सफाई का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पर्व को लेकर देर शाम तक खरीदारी होती रही।

loksabha election banner

अफवाह फैलाने वाले ग्रुप के एडमिन पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

शाहपुरपटोरी, संस. : सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों तथा आपसी सहिष्णुता बिगाड़ने वालों पर अब प्रशासन कड़ी निगाह रख रही है। ऐसा करने वाले ग्रुप के एडमिन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया के सभी ग्रुप की मॉनीटरिग की जा रही है और अधिकारियों तथा विशेषज्ञों की टीम भी बना दी गई है। उक्त जानकारी बकरीद को ले डीएम व एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दी। बैठक में उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे बनाए रखने के लिए प्रशासन कृतसंकल्पित है। ऐसे लोगों को कतई नहीं बख्शा जाएगा जो इसमें खलल डालने का कुप्रयास करेंगे। डीएम चंद्रशेखर सिंह व एसपी विकास वर्मन ने संयुक्त रूप से अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी निगाह रखें और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद- उल -अजहा संपन्न कराने में मदद करें। अनुमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने कहा कि इस मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा अधिकारियों की पूरे क्षेत्र में गश्ती भी सुनिश्चित की गई है। सभी नमाज स्थलों, मस्जिदों व ईदगाहों में भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने की बात अधिकारियों ने कही। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद शफीक, एएसपी विजय कुमार, बीजी क्रमश: नवकंज कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज कुमार, सीओ चंदन कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रकांत सिंह, थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार, परमानंद कर्ण सहित कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। कुर्बानी की सारी तैयारियां पूरी, सजे मस्जिद व ईदगाह

पटोरी में ईद-उल-अजहा को ले काफी उत्साहित देखा जा रहा है। विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में नमाज की विशेष तैयारी की गई है। कई जगह मस्जिदों का रंग रोगन भी कराया गया है। इसके अतिरिक्त सफाई आदि की व्यवस्था कर ली गई है। कुर्बानी के लिए बकरे की व्यवस्था भी लोगों ने कर ली है। लोगों ने दो दिन पूर्व से ही खरीदारी कर सभी तैयारियां पूरी कर ली है डीएम व एसपी ने भी सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कई आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। मोहिउद्दीननगर के कुछ संवेदनशील स्थलों पर प्रशासन को चौकस कर दिया गया है। नमाज स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। गश्ती दल का भी गठन कर दिया गया है। विभिन्न मस्जिदों में निर्धारित समय के अनुसार नमाज अदा की जाएगी, साथ ही इस अवसर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मजिस्ट्रेट के साथ नियुक्त रहेंगे। विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी धार्मिक सहिष्णुता के साथ एक दूसरे के पर्व में भरपूर सहयोग करने की बात भी कही है।

सुबह 7 से 7.30 बजे तक अता होगी नमाज, तैयारियां पूरी

रोसड़ा संस : सोमवार को मनाए जाने वाले ईद उल अजहा बकरीद को ले प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच सुबह के 7 से 7.30 बजे तक विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाह में नमाज अता की जाएगी। इसके मद्देनजर अनुमंडल क्षेत्र में 50 स्थानों पर पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। अपने-अपने क्षेत्र में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त बीडीओ एवं सीओ लगातार भ्रमणशील रहेंगे। वही अनुमंडल के वरीय पदाधिकारियों की भी पूरे क्षेत्र पर पैनी नजर होगी। इसकी जानकारी एसडीओ अमन कुमार सुमन एवं एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने संयुक्त रूप से दी। दूसरी ओर ईदउल अजहा के नमाज की तैयारी भी क्षेत्र के मस्जिद एवं ईदगाहों में पूरी हो चुकी है। उदयपुर एवं गोविदपुर समेत विभिन्न गांव में स्थित ईदगाह की साफ सफाई एवं रंग रोगन किया जा चुका है। इसके मद्देनजर भी सभी मस्जिद के इमाम द्वारा सारी व्यवस्था पूर्ण कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शहर के पुरानी मस्जिद में सुबह 7 बजे, फकीरना स्थित मस्जिद में 7.15 बजे तथा गुदरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में 7.30 बजे नमाज का समय निर्धारित है।

देर रात तक होती रही खरीदारी

दलसिंहसराय, संस : ईद-उल-अजहा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में देर रात तक खरीदारी होती रही, इसके कारण वहां चहल-पहल रही। युवकों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिख रहा था। विशेष नमाज के बाद कुर्बानी दी जाती है। विशेष नमाज ढेपुरा के बड़ी नवादा ईदगाह के साथ साथ सरदारगंज, महनैया, बंबइया हरलाल, मोख्तियारपुर सलखनी, चकबहुउदीन में पढ़ी जाती है। वहां भी तैयारी पूरी कर ली गयी है। लोगों ने नये कपड़ों को सिला लिया है। बाकी लोगों ने साफ-सफाई कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी ईदगाहों पर दंडाधिकारी के साथ साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पूरे क्षेत्रों में विशेष दल गश्त भी करेगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.