रेल यात्री को नशा खिलाकर ऑटो चालक ने लूटा
कोलकाता से कमा कर घर लौटे यात्री से दलसिंहसराय स्टेशन से घर पहुंचने के दौरान ऑटो चालक ने नशा खिलाकर लूट लिया। इतना ही नही दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा पुल के पास सड़क किनारे फेक कर फरार हो गया।
समस्तीपुर । कोलकाता से कमा कर घर लौटे यात्री से दलसिंहसराय स्टेशन से घर पहुंचने के दौरान ऑटो चालक ने नशा खिलाकर लूट लिया। इतना ही नही दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा पुल के पास सड़क किनारे फेक कर फरार हो गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सड़क किनारे बेहोश रेल यात्री बेगूसराय जिले के रसीदपुर वार्ड संख्या 6 निवासी रामदेव सहनी के पुत्र उमा सहनी (45) को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां होश आने पर उसने घटना की आपबीती सुनाई। अस्पताल से मिली सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे स्वजन ने बताया कि गुरुवार की रात स्टेशन पर पहुंचने पर फोन से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि ऑटो से वे लौट रहे हैं। लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचने पर काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद अस्पताल से सूचना मिली कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। स्वजन ने बताया वह 6 महीना पहले ही कोलकाता कमाने के लिए गए थे। वहां कोल्ड स्टोरेज में काम करते थे। घर आने के क्रम में ऑटो वाले के नशा खिलाकर उनका सारा सामान लूट लिया। इसके बाद उन्हें सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। अस्पताल में मौजूद डॉ.अविनाश ने बताया कि अब खतरे से बाहर है।