राष्ट्र उत्थान में कला व संस्कृति आवश्यक
उजियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलारी में समाजसेवी देवेंद्र पाठक ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 12:10 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 12:10 AM (IST)
समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलारी में समाजसेवी देवेंद्र पाठक ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुस्तक देकर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा के साथ कला और संस्कृति को भी जीवंत रखना आवश्यक है। मौके पर एचएम अशोक कुमार झा, रमेश कुमार झा, मुकेश कुमार झा, जितेंद्र पोदार, जयमाला कुमारी, ¨वदु कुमारी समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें