किसान चौपाल में बताए गए उन्नत खेती के गुर
सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत भवन पर किसान चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में कृषि समन्वयक मुरारी प्रसाद सिंह ने किसानों को जीवामृत एवं जैविक खाद बनाने की विधि और प्रयोग सहित जीरो टिलेज से खेती करने के तरीके पर विस्तृत प्रकाश डाला।
समस्तीपुर । सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत भवन पर किसान चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में कृषि समन्वयक मुरारी प्रसाद सिंह ने किसानों को जीवामृत एवं जैविक खाद बनाने की विधि और प्रयोग सहित जीरो टिलेज से खेती करने के तरीके पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं किसानों द्वारा आलू, मक्का, गेहूं आदि की खेती में बीमारियों की चर्चा किए जाने पर कृषि समन्वयक ने उसके उपचार का उपाय बताया। चौपाल में पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी शिव शंकर झा, कृषि समन्वयक सुधांशु शेखर एवं सैयद काशमुद्दीन अब्दुल्ला ने किसानों को उन्नत खेती के गुर बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संचालन बलवंत सिंह राठौर ने की। मौके पर चंद्र किशोर झा, सुनील कुमार झा, अनिल कुमार झा, मुरारी झा, राजू रजक, प्रकाश कुमार सिंह, रामनरेश राय सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे। किसानों को मिली कृषि योजनाओं की जानकारी
वारिसनगर : प्रखंड की रोहुआ पूर्वी पंचायत स्थित अपग्रेड उच्च माध्यमिक विद्यालय लड़ुआरा के प्रांगण में रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उपमुखिया रामतारा देवी ने की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने जैविक खेती पर जोर देते हुए पर्यावरण के प्रदूषण में रसायनिक खेती का बड़ा हाथ बताया। कृषि समन्वयक प्रभात मणि ने खरीफ सीजन के लिए सभी तरह के बीज कृषि विभाग द्वारा शत प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने की बात कहते हुए किसानों के खाते में अनुदान राशि भेजने की जानकारी दी। साथ हीं जैविक खेती के साथ-साथ नई तकनीक जीरो टिलेज, ड्रिप सिचाईं, श्री विधि आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल करने की बातें कही। वहीं सरकार के द्वारा चलायी जा रही कई योजनाएं यथा- धान अधिप्राप्ति, मिट्टी जांच, अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, मछली पालन, डेयरी, बागवानी आदि की विस्तार से जानकारी दी। खेतों में फसल अवशेष (पराली) न जलाने का भी अनुरोध किसानों से किया। उन्होंने फसल बीमा और फसल क्षति का आवेदन भी ऑनलाइन करने का सलाह दी। मौके पर कृषि समन्वयक मनोज कुमार, अरविद चौधरी, नवीन कुमार, शिव कुमार गुप्ता, अजय कुमार, रतेंद्र सिंह, किसान सलाहकार सरोज कुमार, संजय सिंह, बलिराम चौधरी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।