भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन
शिवाजीनगर प्रखंड के धिर्मपुर स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शिवाजीनगर दक्षिण मंडल में सांगठनिक मंडल अध्यक्ष चयन हेतु नामांकन प्रक्रिया के लिए बैठक हुई।
समस्तीपुर। शिवाजीनगर प्रखंड के धर्मपुर स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शिवाजीनगर दक्षिण मंडल में सांगठनिक मंडल अध्यक्ष चयन हेतु नामांकन प्रक्रिया के लिए बैठक हुई। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार सिंह सामान्य कोटि से 18 सीट सेट में, दीपक चौधरी दो सेट में, पिछड़ा मोर्चा के कैलाश पंडित एक सेट में, महादलित से मक्खन राम एक सेट में अपना-अपना नामांकन किया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के नीतू देवी, महासचिव नुनू चौधरी, नंदकुमार सिंह, ललित कुमार झा, संजय चौधरी, रामबालक राय, हरिशंकर चौधरी, मंतोष पोद्दार, सत्यनारायण राय, शशि भूषण चौधरी, लालन मंडल, हरिप्रसाद सहनी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।