कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित सांसद का किया अभिनंदन
रोसड़ा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने शहर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित सांसद सह लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिस राज को फूल माला पाग चादर और बुके भेंट कर सम्मानित किया।
समस्तीपुर । रोसड़ा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने शहर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित सांसद सह लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिस राज को फूल, माला, पाग, चादर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रिस राज ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध हैं। पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने संबोधन में सांसद ने रोसड़ा को जिला बनाने में हरसंभव सहयोग करने के अलावा शहरी क्षेत्र की 9 योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन कराए जाने की घोषणा की। समारोह को संबोधित करते हुए उनके अग्रज कृष्ण राज ने सांसद के विकास कार्यो में लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई। मौके पर हरिश्चंद्र झा उर्फ हीरा झा समेत भाजपा जदयू एवं लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अनीश राज ने की। संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने किया। इसके पूर्व रोसड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार नायक के आवास पर पहुंचे सांसद प्रिस राज को बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर काफी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
खानपुर,संस : खानपुर बाजार में एनडीए कार्यकर्ताओं ने सांसद का नागरिक अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रिस राज को पाग-चादर, पुष्पमाला देकर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि वे विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। एनडीए घटक दलों के तीनों अध्यक्ष तीन-तीन योजनाओं का चयन कर दें। उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। सांसद ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर संगम घाट एवं त्रिमुहानी घाट पर आयोजित मेले का भी उद्घाटन किया। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर राय, राम विलास सहनी, शिव शंकर चौधरी, विश्व बंधु राय, अनिल पासवान, अरविद पासवान, डॉ. महेश कुमार कंचन, हेमंत चौधरी, राम विलास राम, राधा कृष्ण प्रसाद, शिवनाथ महतो, शंभू चौधरी, राम नरेश चौधरी, संजय कुमार चौधरी उर्फ बौआ जी, निर्मला देवी, राम नारायण सिंह, वीरेंद्र कुमार महतो उर्फ राम सागर महतो, अजय सहनी सहित अन्य मौजूद थे। अध्यक्षता बालेश्वर राय ने की। संचालन अशोक झा ने किया।