जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्र में 77 ट्रांसजेंडर मतदाता डालेंगे वोट
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में 77 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं जो इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में 77 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, जो इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सूची जारी कर दी गई है। इसमें समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 32,25,192 है। इसमें पुरुष मतदाता 17 लाख 18 हजार 33 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 15 लाख सात हजार 82 है। इनके अलावा जिले के दोनों समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या केवल 77 है। विदित हो कि सर्वोच्च न्यायालय से किन्नरों की अलग पहचान का आदेश दिया जा चुका है। वर्ष 2012 में चुनाव आयोग ट्रांसजेंडर या अन्य वोटर्स को पहचान दिलाने के लिए अलग कॉलम का प्रावधान किया। संख्या ज्यादा पर मतदाता कम
जानकार बताते है कि जिले में ट्रांसजेंडर की संख्या ज्यादा है। पर मतदाता सूची में कम का ही नाम शामिल है। इसलिए ट्रांसजेंडर मतदाता पूरे देश में मतदान के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे है। अपने अस्तित्व के लिए ये लगातार जद्दोजहद कर रहे है। हालांकि समस्तीपुर का कोई भी जनप्रतिनिधि इनकी तरफ से चुनाव नहीं लड़ता। 3300 केंद्रों पर मतदाता करेंगे मतदान
समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में इस बार कुल 1700 मतदान केंद्र है। इसमें कुल मतदाता 16,36,983 है। जबकि पुरुष 870329 और महिला 766628 है। इसमें 26 ट्रांसजेंडर भी शामिल है। वहीं उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1600 मतदान केंद्र है। इसमें कुल मतदाता 15,88,209 है। जबकि पुरुष 847704 और महिला 740454 मतदाता है। इसमें 51 ट्रांसजेंडर है। मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन कोषांग का गठन किया गया है। जिसका टॉल फ्री नंबर 1950 है।