Move to Jagran APP

रोसड़ा नगर परिषद का 2 करोड़ 67 लाख के लाभ का बजट पारित

रोसड़ा नगर परिषद बोर्ड की विशेष बैठक शुक्रवार को मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 का पेश किए गया गया। बजट प्रस्ताव पर हुई घंटों चर्चा के बाद पार्षदों ने उसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 12:16 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 12:16 AM (IST)
रोसड़ा नगर परिषद का 2 करोड़ 67 लाख के लाभ का बजट पारित

समस्तीपुर । रोसड़ा नगर परिषद बोर्ड की विशेष बैठक शुक्रवार को मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 का पेश किए गया गया। बजट प्रस्ताव पर हुई घंटों चर्चा के बाद पार्षदों ने उसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक प्रारंभ होते ही कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला ने बजट का प्रारूप पेश किया। सशक्त स्थाई समिति द्वारा अनुमोदित उक्त बजट के प्रारूप में विभिन्न स्त्रोतों से 1 अरब 26 करोड़ 79 लाख 24 हजार 750 रुपए 32 पैसे का संभावित आय तथा सभी मदों में 1 अरब 24 करोड़ 12 लाख 16 हजार का प्रस्तावित व्यय दर्शाया गया है। कुल मिलाकर पेश किया गए बजट प्रारूप में दो करोड़ 67 लाख 08 हजार 750 रुपया 32 पैसे का लाभ अंकित है। बजट का प्रारूप प्रस्ताव पेश होते ही सभी बिदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद बोर्ड के सदस्यों ने अपनी सर्वसम्मति की मुहर लगा दी। जिसमें मुख्य पार्षद के अलावा विनोद पासवान, संगीता देवी, सीमा कुमारी, प्रभाकर निराला, दिव्या भारती, अनिता देवी, रंजीत पंजियार,मनोज पूर्वे ,सोना देवी, पिकी कुमारी, मीरा सिंह,फरीद अली,रेणु देवी, श्याम पटवा, राजेंद्र सहनी तथा मुन्नी देवी शामिल थी। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी के अलावा प्रधान सहायक सुधीर राम, लेखापाल संजीत कुमार यादव आदि भी मौजूद थे। बैठक के पश्चात मुख्य पार्षद ने कहा कि बजट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के साथ-साथ मुख्यमंत्री सात निश्चय एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया है। कहा कि कई विकासात्मक कार्य के साथ-साथ कार्यालय कर्मी एवं मजदूरों का कई माह से वेतन और मजदूरी भी लंबित है। बजट पारित होने के पश्चात निश्चित रूप से योजनाओं को भी गति मिलने के साथ-साथ कर्मियों का भी भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.