राम विवाह के साथ महायज्ञ संपन्न
समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना गांव में तीन दिनों से चल रहा महाअष्टयाम सह राम विवाह राम
By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 11:14 PM (IST)
समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना गांव में तीन दिनों से चल रहा महाअष्टयाम सह राम विवाह राम कलेवा धूमधाम से संपन्न हो गया। तेलियानी टोला में फुदेनी साह के नेतृत्व में यजमान शिव नारायण साह द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन कराया गया था। मौके पर मदनपुर गांव के जगन्नाथ व्यास के नेतृत्व में दूरदर्शन कलाकार चंदेश्वर प्रसाद ¨सह, खुशबू मिश्रा, चंदू ठाकुर, श्याम कुमार, दीप नारायण, रंजन एवं शैलेंद्र आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें