गंगा व वाया के जलस्तर में वृद्धि जारी
समस्तीपुर। तेजी से बढ़ रहे गंगा व वाया नदी के जल स्तर में वृद्धि का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। अ
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 12:32 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 12:32 AM (IST)
समस्तीपुर। तेजी से बढ़ रहे गंगा व वाया नदी के जल स्तर में वृद्धि का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। अप्रत्याशित तरीके से हो रही जल की वृद्धि से लोगों पर अब संभावित बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं मनियर पंचायत के मरगंगपार गांव के लोगों के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया है। बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि इस गंगा की उपधारा मरगंग में पानी फैल गया। जबकि इसी होकर मरगंगपार के लोगों का आना जाना होता है। वहीं अब धीरे- धीरे पानी फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ता दिखाई पड़ रहा है। इसके बावजूद अंचलस्तर पर अब तक आपाद विभाग की बैठक तक नहीं हो पाई। वहीं नाविकों का बकाया भुगतान, राहत बचाव की तैयारी कागज पर सिमटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें