मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी
विभूतिपुर संस : मारपीट व छिनतई के कई मामले थाना में दर्ज कराए गए हैं। डुमरिया के कमली देवी ने दर्ज प
विभूतिपुर संस : मारपीट व छिनतई के कई मामले थाना में दर्ज कराए गए हैं। डुमरिया के कमली देवी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि डेढ कठा में गोभी लगा था। बुधवार की शाम शिवजी महतो, लक्षमण महतो सहित चार लोग आए और गोभी के पौधे उखारने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की तथा कान की बाली भी छीन ली। महम्मदपुर सकरा की बबिता देवी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोपी पर घर में घुसकर ससुर पर जानलेवा हमले करने की आरोप लगाया है। हल्ला किए जाने पर जब पीडिता के पति और पुत्र आये तो उनके साथ भी मार पीट की गयी। इस आशय की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए महेन्द्र राय एवं मुकेश राय को आरोपित किया है। विरसहिया की शांति देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गंगासागर महतो को आरोपित किया है। इसमें 12 बजे रात्रि में घर में घुसकर बेटे को खोजने व श्रवन के साथ मारपीट की बात कही गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।