Move to Jagran APP

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री की मनाई गई 101 वीं जयंती

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी से मशहूर स्व. इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:32 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 12:32 AM (IST)
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री की मनाई गई 101 वीं जयंती

समस्तीपुर । देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी से मशहूर स्व. इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान एक सभा आयोजित हुई। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने देश को मजबूत और सु²ढ़ बनाने में स्व. गांधी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नेत्री थी और विश्व का तत्कालीन नेतृत्व भी उनका लोहा मानता था। बंग्लादेश के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद ¨सह ने कहा कि स्व. गांधी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने संकल्प से भारत को एक महान राष्ट्र बनाया। मौके पर अमित कुमार ¨सह, सत्य नारायण ¨सह, सरोज कुमार ¨सह, मोईन अहमद खां, जय शंकर राय, अरुण कुमार ¨सह, रंजू कुमारी, देविता देवी गुप्ता, एखलाकुर रहमान सिद्दिकी, अर¨वद कुमार ¨सह, डोमन राय, विनोद कुमार झा, डॉ. अशोक साह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, धीरेंद्र कुमार चौधरी, राम विलास राय, मो. अबू तनवीर, सुधीर प्रसाद गुप्ता, मो. नौशाद, यमुना शर्मा, ¨पटू साह, मो. शाहीन, मो. अरबाज आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित

शहर से सटे विशनपुर चौक स्थित इंदिरा स्मारक स्थल पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। स्मारक स्थल पर पुष्प व माला अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। मौके पर ठाकुर मनोज भारद्वाज, सरोज ¨सह, अंजनी मिश्रा, राम विलास राय, राम नारायण शर्मा, डोमन राय, बच्चा बाबू गिरि, सुरेश मिश्र, आशिक अहमद, सुजय पासवान, राम सकल राम, लक्ष्मी पंडित, सत्य नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ताजपुर, संस : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मलिक की अध्यक्षता में मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर केडी उपाध्याय, श्याम केसरी, गंगाधर उपाध्याय, फारूक, मकबूल आदि लोग मौजूद थे। उजियारपुर, संस : प्रखंड के पतैली पूर्वी पंचायत में सोमवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉड रामउदार चौधरी ने की। उजियारपुर कांग्रेस एवं युवा कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी को विश्व की नेत्री बताया। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमेशचंद्र कुमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रीतेश कुमार चौधरी, सीमा देवी, जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, उपाध्यक्ष चंदन कुमार, गौरीशंकर चौधरी, पंचायत अध्यक्ष कन्हैया चौधरी, विकास चौधरी, नाथो पासवान, राम प्रवेश कापर, मिथिलेश राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। पर्यवेक्षण बद्री प्रसाद ¨सह ने किया। विभूतिपुर,संस: प्रखंड के कांग्रेस के जोनल कार्यालय कल्याणपुर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामाधार चौधरी ने की। मौके पर पूर्व मुखिया कपिलेश्वर कुमार, संजीव ठाकुर, चंद्र भूषण ईसर, कमल किशोर ईसर, अशोक ¨सह, लक्ष्मी पासवान, विजय झा आदि ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा देश के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.