योग से घट सकता है मोटापा
सहरसा। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को सर हरिबल्लभ उच्च विद्यालय के मैदान में एक
सहरसा। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को सर हरिबल्लभ उच्च विद्यालय के मैदान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास सहरसा के सहयोग से आयोजित योग शिविर जिला मुख्यालय से आए योग प्रशिक्षक वितेश कुमार एवं सहयोगी योग शिक्षक सुभलेश कुमार द्वारा योग से लाभ के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। बताया कि योग से निरोग होने का मुहिम सा चल पड़ा है। देश ही नहीं विदेशों में भी लोग जीवन को स्वस्थ, सुखी व सार्थक बनाने को ले योग अपना रहे हैं। योग कोई नई चीज नहीं। भारत योग गुरू है और योग्य का बखान धर्म-ग्रंथों तक में मिल जाता है। पहले के जमाने में जब चिकित्सा का इतना विकास नहीं हुआ था तो लोग योग के सहारे ही अपना इलाज कर लेते थे। योग अपनाने से आप कई तरह के बीमारियों से निजात पा सकते हैं। योग के माध्यम से मोटापा से पीड़ित व्यक्ति अपना वजन घटा सकते है। मुख्य रूप से प्राणायाम, कपाल भारती, शीर्षाशन, ब्रजासन सहित दर्जनों आसन के बारे में लोगों को जानकारी दिया तथा उसके लाभ के बारे में बताया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिप सदस्य अमीर राम, श्रवण कुमार, बालाजी, बिनोद कुमार ¨सह, संतोष स्वर्णकार, विजय साह सहित दर्जनों बच्चे एवं वृद्ध भी शामिल थे।