Move to Jagran APP

बिहार में शराबबंदी के नाम पर होम डिलीवरी : मांझी

सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव के विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार दिनेश कुमा

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 06:41 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:41 PM (IST)
बिहार में शराबबंदी के नाम पर होम डिलीवरी  :  मांझी
बिहार में शराबबंदी के नाम पर होम डिलीवरी : मांझी

सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव के विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार दिनेश कुमार निषाद के पक्ष में मंगलवार को सलखुआ उच्च विद्यालय के मैदान और नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो विद्यालय के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी का चुनावी सभा का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

इस सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा इस उपचुनाव से सरकार नहीं बदलेगी फिर भी यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह उपचुनाव 2020 में बिहार दिशा और दशा तय करेगा। वर्तमान सरकार ने हमलोगों की शांति छीन ली है। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधियों में भय समाप्त हो चुका है। आज अपराधियों का मनोबल इतना बढ गया है कि वह हमारे समाज की बच्चियों के साथ गलत काम करते हैं और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हैं। आज घर से निकलते हैं पर यह मालूम नहीं है कि हम सकुशल अपने घर वापस लौट कर आ पाएंगे कि नहीं। हम ने सिर्फ नौ महीने मुख्यमंत्री रहकर कई विकास के कार्य किया जो पंद्रह वर्ष से मुख्यमंत्री क्या विकास नहीं कर सकते हैं क्योंकि वह करना नहीं चाहते हैं। आज शराबबंदी के नाम पर मोटी रकम की कमाई कर होम डिलेवरी की जा रही है। शराबबंदी में सिर्फ गरीब लोगों को जेल भेजा जा रहा है आज तक कोई अमीर जेल नहीं गया है। यह पूंजीपतियों की सरकार है ना कि गरीब लोगों की। हर ²ष्टिकोण से यह शराबबंदी पूरी तरह फेल है। हमारी सरकार आएगी तो इसे सुधार कर हटा देंगे। हमारे नौ महीने के कार्यकाल में सभी बेटियों की पढ़ाई फ्री कर दी थी पर नीतीश कुमार ने उसे समाप्त कर दिया। हमने किसानों के बिजली बिल माफ कर देते पर किसान विरोधी सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया। आज सरकारी विद्यालय में पढाई नहीं हो रही है इसका शिकार गरीब बच्चे हो रहे हैं।

वहीं मुकेश सहनी ने कहा बिहार में आज हर तरफ भ्रष्टाचार, लूट,हत्या का दौर चल रहा है आज जरूरत है बदलाव का। समय आ गया है कि इस उपचुनाव के माध्यम से इस सरकार को सबक सिखाने का। आज स्थिति यह है कि अपने विधायक व मंत्री से जनता डरती है। हमें आज ऐसा नेता चाहिए जो हमारे दुख सुख में कदम मिलाकर चले। सन ऑफ मल्लाह गरीब का बेटा है और आपके लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। आज पटना में बाढ़ आई तो पूरा बिहार, केंद्र परेशान हो गया और आपलोग पूरे दो महीना बाढ़ में फंसे रहते हैं पर कोई देखने तक नहीं आता है। आप वोट की ताकत को पहचानें क्योंकि हमलोग आपके सेवक हैं। इसलिए इस बार बदलाव करें। इस सभा की अध्यक्षता बेचने राम और संचालन विन्देश्वर सहनी ने किया। वहीं इस दौरान नंदकिशोर निषाद, भोगी सहनी,ब्रह्मदेव चौधरी, उमेश चौधरी, रेशमा सुभानी, देवकी शर्मा, अनिल सादा, ललिता देवी, सदानंद सदा, शंकर दयाल चौधरी, विनोद बम्फर, कृष्णा चौधरी, नरेश निराला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो . सभा को संबोधित करते जीतनराम मांझी व मौजूद महिलाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.