स्टेशन पर सतर्कता जागरुकता रैली निकली
सहरसा। पूर्व मध्य रेल भारत स्काउटस एवं गाइडस जिला संघ समस्तीपुर के तत्वाधान में सहरसा स्टेशन
सहरसा। पूर्व मध्य रेल भारत स्काउटस एवं गाइडस जिला संघ समस्तीपुर के तत्वाधान में सहरसा स्टेशन पर सतर्कता जागरूकता रैली निकाली गयी। गुरूवार को सहरसा स्टेशन से निकली सतर्कता जागरूकता रैली स्टेशन परिसर सहित रेलवे कोलोनी परिसर में भ्रमण किया। इस जागरूकता रैली में स्काउट एवं गाइडस के अलावा रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजेश रंजन श्रीवास्तव ने ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों का निवर्हन करने का संकल्प लिया। वहीं सतर्क भारत समृद्ध भारत का नारा दिया। 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 20 तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के दौरान सहरसा स्टेशन पर आयोजित जागरुकता रैली में मौजूद स्काउट एवं गाइड्स के बच्चों ने रैली में लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। पूर्वी रेलवे कालोनी स्थित रेल स्काउट एवं गाइडस कार्यालय से निकली सतर्कता जागरुकता रैली रेलवे कालोनी होते हुए पूरे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर यात्रियों और रेलकर्मियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मौजूद रेल अधिकारियों ने एक स्वर से ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा कहा कि सत्यनिष्ठा का पालन करें। इससे समाज व राज्य व देश समृद्ध होगा। जागरुकता रैली को मुख्य रूप से स्टेशन अधीक्षक रत्नेश सिंह, मुख्य क्रू नियंत्रक एससी झा ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोवर स्काउट मास्टर विनोद कुमार शर्मा, सहायक स्काउट मास्टर गुडडु कुमार, श्याम किशोर कुमार, सर्विस रोबर धर्मेंद्र कुमार साह सहित स्काउट एवं गाइड्सों ने सराहनीय सहयोग किया।