किसान- मजदूरों के सवालों को लेकर संघर्ष का किया आह्वान
सहरसा। सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं का सत्तरकटैया प्रखंड का प्रथम प्रखंड सम्मेलन सत्तर पं
सहरसा। सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं का सत्तरकटैया प्रखंड का प्रथम प्रखंड सम्मेलन सत्तर पंचायत के वार्ड नं दो में संपन्न हुआ। सम्मेलन शहीद रघुनंदन यादव मंच व राजेंद्र पोद्दार सभागार में निर्माण मजदूर यूनियन जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव की अध्यक्षता व मनरेगा मजदूर सभा के •िाला सचिव रमेश शर्मा के संचालन में किया गया। जिला से बतौर पर्यवेक्षक के रूप में खेग्रामस के राष्ट्रीय पार्षद विक्की राम व मुख्य वक्ता पार्टी •िाला सचिव ललन यादव ने सम्बोधित किया।
सम्मेलन में सांगठनिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें पार्टी और जनसंगठनों को गांव-पंचायतों में विस्तार करने और गरीबों के साथ लूट-शोषण-अत्याचार, राशन-किरासन, गरीब भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन-आवास, मनरेगा मजदूरों को काम और किसानों के फसलों का उचित दाम के सवाल पर संघर्ष चलाने का निर्णय लिया गया।
अंत में सम्मेलन में 25 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अशोक यादव उर्फ बटन नये प्रखंड सचिव चुने गए और रमेश शर्मा, बिजेंद्र यादव, रमेश पासवान, वकील कु यादव , प्रमोद साह, धनेश्वर राम, फूलचंद राम, गणेश कु यादव,जीवेंद्र राम, मदन सादा,अशोक सोनी,सुधीर राम,श्यामल कु यादव,आनंद राम,मो. मुश्ताक, मो. नि•ाम,बमभोली सादा, अनिल कु ठाकुर व अन्य प्रखंड कमेटी सदस्य चुने गए।