राज्य सरकार को आम जनता की नहीं है परवाह : कमर आलम
सहरसा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव मो. कमर आलम ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण, च
सहरसा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव मो. कमर आलम ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण, चोरी जैसी घटनाएं चरम पर है। बिहार का बड़ा भाग जहां बाढ़ से प्रभावित है, वहीं पूरा पटना जलमग्न है, लोगों की परेशानी से सरकार को कोई मतलब नहीं है। 36 घोटालों में सरकार की संलप्तिता है। आम जनता की राशि की लूट हो रही है। राजद नेता शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। यह उप चुनाव सेमीफाइनल है। कहा कि जफर आलम तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। समाज में उनकी अच्छी छवि है। वे भारी बहुमत से जीतेंगे। मौके पर पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के अरविद कुमार सहनी, अरविद कुशवाहा, राजद नेता रंजीत यादव, लोजद जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, नूर आलम, जवाहर राय, अजय निषाद आदि मौजूद रहे।