रिश्तों का कत्ल: बेटे ने परिवार पर बरसा दीं गोलियां, पिता व भाई की मौके पर ही मौत
बिहार के सहरसा में रविवार को बेटे ने पिता व भाई की हत्या कर दी। उसने भाभी व भतीजे को भी गोली मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 11:24 AM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 11:36 PM (IST)
सहरसा [जेएनएन]। बिहार के सहरसा में रविववार की सुबह रिश्तों का कत्ल हुआ। बेटे ने अपने परिवार पर गोलियों की बौछार कर दी। घटना में उसके पिता व भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाभी व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा गांव में भूमि विवाद को लेकर बिनोद यादव ने रविवार की सुबह 80 साल के वृद्ध पिता हरदेव यादव तथा भाई अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने भाभी व भतीजा को भी गोली मार दी, लेकिन वे बच गए। दोनों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना का कारण पिता द्वारा अपने छोटे बेटे अशोक यादव को तीन बीघा खेत की जमीन और घर दे देना बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें