विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के अमृत भारत स्टेशन में पंखे की कमी, उमस भरी गर्मी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:19 PM (IST)

सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य जारी हैं, लेकिन कई शेड में पंखों की ...और पढ़ें

सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन। फोटो जागरण

सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन। फोटो जागरण

HighLights

  1. सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पंखों की कमी से यात्री परेशान।

  2. प्लेटफॉर्म 1 मुख्य गेट और प्लेटफॉर्म 2 पर पंखे नहीं।

  3. यात्रियों ने सभी शेड में पंखे लगाने की मांग की।

संवाद सहयोगी, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के विकास एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य चल रहा है।

स्टेशन पर यात्रियों के लिए शेड एवं बैठने की व्यवस्था तो उपलब्ध है,लेकिन उमस भरी गर्मी के बीच कई प्रमुख स्थानों पर पंखे की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-1 के मुख्य एंट्री गेट के सामने बने शेड में पंखा नहीं लगा है। वहीं प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बने शेड में भी पंखे की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

इसके विपरीत प्लेटफॉर्म नंबर-1 के कोपरिया की तरफ बने शेड में ही पंखे लगे हुए हैं। ऐसे में स्टेशन के अन्य हिस्सों में ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को उमस भरी गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है।

हाथ पंखे के सहारे ट्रेन का इंतजार

उमस और गर्मी से परेशान यात्री कई बार हाथ पंखे का सहारा लेते नजर आते हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के इंतजार में उन्हें लंबे समय तक स्टेशन पर रहना पड़ता है। ऐसे में शेड के नीचे बैठने की व्यवस्था होने के बावजूद हवा की सुविधा नहीं मिलने से गर्मी और उमस काफी परेशान करती है।

यात्रियों ने कहा कि प्लेटफॉर्म-1 के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने शेड होने के बावजूद वहां पंखा नहीं होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण है। इसी तरह प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर भी यात्रियों के बैठने एवं ट्रेन का इंतजार करने के लिए शेड तो है, लेकिन पंखे नहीं लगे हैं।

यात्रियों की मांग सभी शेड में लगे पंखे

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 के मुख्य एंट्री गेट के सामने बने शेड और प्लेटफॉर्म नंबर-2 के शेड में जल्द से जल्द पर्याप्त संख्या में पंखे लगाए जाएं। साथ ही स्टेशन के सभी यात्री शेड में पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के मौसम में यात्रियों को परेशानी न हो।

यात्रियों का कहना है कि जब स्टेशन पर शेड और बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है तो गर्मी से राहत के लिए पंखे की सुविधा भी जरूरी है। केवल प्लेटफॉर्म नंबर-1 के कोपरिया तरफ वाले शेड में पंखे लगे होने से सभी यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अमृत भारत स्टेशन में यात्री सुविधाओं पर जोर देने की मांग

यात्रियों ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। ऐसे में स्टेशन के विकास के साथ-साथ यात्रियों की मौजूदा समस्याओं का भी समाधान होना चाहिए।

यात्रियों ने रेलवे के संबंधित अधिकारियों से गर्मी और उमस को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी शेड में पंखे लगाने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि इससे ट्रेन के इंतजार के दौरान उन्हें काफी राहत मिलेगी।

यात्रियों की मांग है कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 के मुख्य एंट्री गेट के सामने तथा प्लेटफॉर्म नंबर-2 के शेड में जल्द पंखे लगाए जाएं, ताकि अमृत भारत स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक माहौल मिल सके।

यह भी पढ़ें- पलामू में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चियांकी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस