पलामू में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चियांकी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस
पलामू के चियांकी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की ...और पढ़ें

पलामू में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत (एआई जेनरेटेड तस्वीर )
HighLights
चियांकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति।
सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे हुआ यह दर्दनाक हादसा।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस कर रही है जांच।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की देर रात करीब 12:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे पुलिस ने सदर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में सूचना देकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचा और ट्रेन की चपेट में कैसे आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और शव की शिनाख्त में जुटी है।
