विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोसी-सीमांचल को बड़ी सौगात: मधेपुरा के पास ROB बनने से खत्म होगा जाम; 12 सितंबर से 7 दिन रहेगा रेल ब्लॉक

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:22 AM (IST)

पूर्व मध्य रेल ने सहरसा-पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर मधेपुरा और बैजनाथपुर के बीच रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को मंजूरी दी है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. सहरसा-पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर आरओबी निर्माण को स्वीकृति।

  2. पीएम गति शक्ति योजना से बेहतर सड़क-रेल कनेक्टिविटी।

  3. मधेपुरा-बैजनाथपुर के बीच जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी।

संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा–पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर बेहतर सड़क व रेल कनेक्टिविटी तथा यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।

पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत देश भर में आधारभूत संरचनाओं के त्वरित और समन्वित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

इसी क्रम में रेलवे प्रशासन एनएचएआई के साथ पूर्ण समन्वय बनाकर मधेपुरा और बैजनाथपुर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 95 'बी' पर बनने वाले आधुनिक आरओबी निर्माण कार्य में सक्रिय सहयोग कर रहा है।

गार्डर लॉन्चिंग व अन्य तकनीकी कार्यों के निष्पादन हेतु रेलवे द्वारा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक प्रदान किया गया है। जिसके कारण गाड़ियों का परिचालन नियंत्रित रहेगा।

रोड ओवर ब्रिज बनने से मिलेगी भीषण जाम से स्थायी मुक्ति

मधेपुरा–बैजनाथपुर के बीच समपार संख्या 95 'बी' पर आरओबी बनने से सड़क यातायात को ट्रेन आवागमन के दौरान घंटों फाटक बंद रहने की समस्या से निजात मिलेगी।

लोगों को स्थायी जाम से मुक्ति मिलेगी। दुर्घटना रहित सुरक्षित सफर होगा। समपार फाटक समाप्त होने से सड़क और रेल दोनों यातायात की सुरक्षा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी और दुर्घटनाओं की आशंका पूरी तरह समाप्त होगी। साथ ही समय व ईंधन की भी बचत होगी।

आरओबी चालू होने से कोसी व सीमांचल क्षेत्र के लोगों, आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड) और स्कूली वाहनों को बिना रुके निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

'पीएम गति शक्ति' मिशन के तहत इस आरओबी के तैयार होने से राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल नेटवर्क के बीच बेहतर तालमेल बनेगा, जिससे व्यापार, ढुलाई और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

इन दिनों में रहेगा ब्लॉक

यह ब्लॉक मधेपुरा– बैजनाथपुर रेलखंड पर गाड़ी संख्या 75261 सहरसा – पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर के गुजरने के उपरांत प्रभावी होगा।

  • 12 सितंबर 2026 (शनिवार)- प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
  • 13 सितंबर 2026 (रविवार)- प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
  • 15 सितंबर 2026 (मंगलवार)- प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
  • 17 सितंबर 2026 (गुरुवार)- प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
  • 20 सितंबर 2026 (रविवार)- प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
  • 26 सितंबर 2026 (शनिवार): प्रातः 08:20 बजे से पूर्वाह्न 11:20 बजे तक (3 घंटे)
  • 27 सितंबर 2026 (रविवार): प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)

इन ट्रेनों के परिचालन में रहेगा बदलाव

ब्लॉक अवधि के दौरान इस रेलखंड पर चलने वाली नियमित गाड़ियों के समय में बदलाव करते हुए समायोजन किया गया है।

  • गाड़ी संख्या 55570 सहरसा – पूर्णिया पैसेंजर ट्रेन 12, 13, 15, 17, 20 एवं 27 सितंबर को यह गाड़ी सहरसा स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर खुलेगी।
  • 26 सितंबर को इस ट्रेन को सहरसा और बैजनाथपुर स्टेशनों के मध्य 40 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 15284 जयनगर – मनिहारी जानकी एक्सप्रेस ट्रेन 12, 13, 15, 17, 20 एवं 27 सितंबर को इस ट्रेन को सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा स्टेशन के मध्य मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट – पाटलिपुत्र स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 12, 15 एवं 27 सितंबर को यह गाड़ी पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर रवाना होगी।
  • 26 सितंबर को इस गाड़ी को बनमनखी स्टेशन और दौरम मधेपुरा के मध्य 40 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। इसके अलावा अन्य मेल/एक्सप्रेस तथा मालगाड़ियों का परिचालन भी आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जानकी एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र स्पेशल का समय बदला, ROB कंस्ट्रक्शन के चलते सहरसा-पूर्णिया रूट पर ब्लॉक