विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहरसा में 6 नाबालिग लड़कियों की किडनैपिंग, अर्केस्ट्रा में ढकलने की थी प्लानिंग, पुलिस ने किया रेस्क्यू 

Published: Wed, 15 Apr 2026 01:33 PM (IST)

सहरसा पुलिस ने सलखुआ से लापता छह नाबालिग लड़कियों को 24 घंटे के भीतर सारण से सकुशल बरामद किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सलखुआ (सहरसा)। पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण की एक भयानक साजिश को नाकाम कर दिया है।

सलखुआ थाना क्षेत्र से लापता हुई छह नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सारण जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इन बच्चियों को बहला-फुसलाकर ऑर्केस्ट्रा में काम कराने और शोषण के उद्देश्य से अगवा किया गया था।

सहेली के साथ निकली थीं, फिर नहीं लौटीं घर

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को सलखुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से छह लड़कियां अपनी एक सहेली के साथ घर से बाहर निकली थीं। जब देर शाम तक बच्चियां वापस नहीं लौटीं, तो स्वजनों में हड़कंप मच गया। स्वजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली गांव की ही लड़की पर शक

स्वजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पता चला कि गांव की ही एक अन्य लड़की, जो पहले से किसी ऑर्केस्ट्रा में काम करती है, उसी ने इन मासूम लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की साजिश रची थी।

यह स्पष्ट हो गया कि इन सभी लड़कियों को गलत मंशा से ऑर्केस्ट्रा में धकेलने, शारीरिक शोषण और मानव तस्करी के उद्देश्य से कहीं दूर ले जाया गया है।

एसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम, 24 घंटे में एक्शन

मामले की गंभीरता और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए पीड़िता समरी देवी के आवेदन पर सलखुआ थाने में कांड तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई। सहरसा के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया।

इस गठित टीम ने डीआईयू के साथ मिलकर संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिरों की मदद से लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की और सीधे सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दी।

पुलिस की इस तेज कार्रवाई का ही नतीजा था कि लापता होने के महज 24 घंटे के अंदर सभी छह नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अलावा सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, बनमा ईटहरी थाने की सब-इंस्पेक्टर आभा कुमारी, सलखुआ थाने की सब-इंस्पेक्टर रविता कुमारी, पसब-इंस्पेक्टर दिपक कुमार राम, महिला सिपाही कंचन कुमारी सलखुआ थाना और जिला आसूचना इकाई के पुलिस अधिकारी व कर्मी शामिल रहे।

लड़कियों की सकुशल वापसी से स्वजनों ने राहत की सांस ली है और सहरसा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे इलाके में प्रशंसा हो रही है।

यह भी पढ़ें- 'बिहार में चलेगा मोदी-नीतीश मॉडल', CM सम्राट चौधरी ने शपथ लेने के बाद दिया पहला बयान

यह भी पढ़ें- CM Samrat Choudhary LIVE: नई सरकार ने शुरू किया काम, सम्राट बोले- बिहार में मोदी-नीतीश का मॉडल ही चलेगा