विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saharsa Crime News: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, बगल में सो रही थी छोटी बेटी; आवाज सुन दौड़े घरवाले

By Kundan SinghEdited By: Prateek Jain
Published: Sat, 16 Dec 2023 05:31 PM (IST)

ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत के बजरंगी टोला वार्ड संख्या छह में शुक्रवार की रात सोये अवस्था में पचास वर्षीया ...और पढ़ें

घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, बगल में सो रही थी छोटी बेटी; आवाज सुन दौड़े घरवाले
घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, बगल में सो रही थी छोटी बेटी; आवाज सुन दौड़े घरवाले

HighLights

  1. हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
  2. मीरा देवी लम्बे समय से दमे की बीमारी की मरीज थी

संवाद सूत्र, पतरघट (सहरसा)। ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत के बजरंगी टोला वार्ड संख्या छह में शुक्रवार की रात सोये अवस्था में पचास वर्षीया महिला मीरा देवी पति जालेश्वर यादव उर्फ जालो यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतका के पति ने अज्ञात पर गोली मारकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मृतका के पति का कहना है कि रात में खाना खा कर दरवाजे पर सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे के करीब गोली फायर होने की आवाज पर आंगन गये तो देखा कि उसकी पत्नी घर में खून से लथपथ थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मीरा देवी लम्बे समय से दमे की बीमारी की मरीज थी।

बड़े बेटे के सामाजिक तत्वों से संपर्क में होने की बात

मृतका का बड़ा पुत्र दुलारचंद यादव उर्फ कुकू यादव का कई असामाजिक तत्व के लोगों से संपर्क था, जिसमें किसी से विवाद होने को लेकर भी घटना होने की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना के समय एक कमरा में मीरा देवी अपनी छोटी पुत्री अनिता कुमारी के साथ सो रही थी।

दूसरे कमरे में उसका बड़ा पुत्र सो रहा था। घर के दोनों कमरे में गेट नहीं था। मीरा देवी का पति जालेश्वर यादव उर्फ जालो यादव कन्या म. वि. बजरंगी टोला में रसोईया का काम करता है।

दो पुत्र एवं तीन पुत्री में एक पुत्र एवं दो पुत्री शादीशुदा हैं। तीन दिन पहले छोटा पुत्र जितेन्द्र बाहर कमाने गया है। दो बेटी में संगीता और सुनीता ससुराल में थी। घर पर बड़ा बेटा व पोतोहु एवं छोटी बेटी अनिता थी।

पति दरवाजे पर सो रहा था। इस बाबत प्रभारी ओपी अध्यक्ष पुअनि वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के स्वजन ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - BPSC Teacher: नवनियुक्त्त शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ीं, अब एक और जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा, बनाई गई कमेटी

यह भी पढ़ें - Tejashwi Yadav को सता रही PM मोदी की चिंता! संसद सुरक्षा चूक पर Amit Shah से मांग लिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।