संभावित बाढ़ को लेकर हर स्तर पर बरती जाए सतर्कता
सहरसा। बाढ़ 2020 के लिए बिहार के मुख्य सचिव ने प्रमंडलीय आयुक्त डीएम एसपी व जल संसाधन विभाग
सहरसा। बाढ़ 2020 के लिए बिहार के मुख्य सचिव ने प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसपी व जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के लिए बाढ़ नियंत्रण आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि सभी पदाधिकारी बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों का सामना एकजुट होकर करेंगे किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक होने पर उसका भयंकर परिणाम निकल सकता है। हर स्तर पर सतर्कता बरतने पर बल दिया गया है। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण आदेश के दिशा निर्देशों का सावधानी एवं जिम्मेवारी से अनुपालन वरिष्ठ अधिकारियों को करने तथा अधीनस्थ अधिकारियों से करवाने की बात कही है। बाढ़ नियंत्रण कार्य में आने वाले व्यवधानों को दूर करने एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों में तकनीकी पदाधिकारियों को सहयोग करने का भी कहा है। नियंत्रण आदेश में लापरवाह पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ ही अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारियों को मनोबल बढ़ाने को कहा गया है। इसके अलावा तटबंध के नाजुक बिदुओं की मरम्मत और तटबंध तक पहुंचने वाले सड़क मार्गों की मरम्मत, महामारी से रोकथाम के लिए दवा आदि का प्रबंध करने की बात कही गई है।