बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के विरोध में संघर्ष का आह्वान
सहरसा। बुधवार को लोकतांत्रिक जनता दल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में लोकतांत्रिक जन
सहरसा। बुधवार को लोकतांत्रिक जनता दल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय संरक्षक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के 23 फरवरी 20 को सहरसा-मधेपुरा आगमन पर चर्चा की गयी। माली चौक पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी हेतु एक समिति गठित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धनिकलाल मुखिया ने कहा कि सूबे में अपराध बढ़ता जा रहा है। वहीं भ्रष्टाचार का भी बोलबाला है। राज्य सरकार इसे नियंत्रण करने में असक्षम साबित हो रहा है। महंगाई बढ़ गयी है। शिक्षा व्यवस्था चौपट होती जा रही है। प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री द्वारा देश में नफरत की राजनीति की जा रही है। बैठक में सीएए, एनआरसी और एनपीआर जैसे कानून व्यवस्था का विरोध किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, रतन यादव, प्रभात रंजन यादव, जिला युवाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, प्रदेश युवा महासचिव उमर हयात गुडडू, नूर अहमद राईन, जिला महासचिव शेर अफगान मिर्जा, राजनीति प्रसाद यादव, मानवेंद्र ठाकुर खोखा, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अभिनंदन मंडल, शाहनवाज आलम, विजय यादव आदि ने भाग लिया।