राजद की बैठक में पुतला दहन करने का निर्णय
सहरसा। प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं धरना देने का निण
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 05:33 PM (IST)
सहरसा। प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं धरना देने का निर्णय लिया गया।
प्रखंड राजद अध्यक्ष मो. नुर आलम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सौरबाजार में कार्यकर्ताओं की बैठक में पांच जनवरी की शाम प्रखंड मुख्यालय में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। वहीं 11 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। पुतला दहन एवं धरना को सफल बनाने को लेकर बड़ी संख्या में भाग लेने को निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अंजनी कुमार यादव, पूर्व उप प्रमुख शिवशंकर साह, आफताब आलम, राजेश गुप्ता, मनोज यादव, संतोष कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें