Move to Jagran APP

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक

सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत आजाद नगर गंज निवासी 90 वर्षीय अवकाश प्राप्त शिक्षक सामा

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 07:38 PM (IST)
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक

सहरसा। : सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत आजाद नगर गंज निवासी 90 वर्षीय अवकाश प्राप्त शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारत विकास परिषद के वरीय अधिकारी महेंद्र नारायण प्रसाद का बुधवार को दोपहर बाद निधन हो गया है। उनके निधन से नगर वासियों में शोक व्याप्त है।

loksabha election banner

महेंद्र नारायण बुधवार को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम एवं उद्घाटन में शिरकत करने के उपरांत दोपहर बाद अपने आवास में थे। जहां उनकी मौत हो गई। महेंद्र नारायण प्रसाद का समाज में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के साथ सामाजिक कार्य के रूप में जाने जाते थे। वर्षों से भारत विकास परिषद के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी। प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया करते थे। निधन की खबर सुनते ही, लोगों में शोक व्याप्त हो गयी। शोक व्यक्त करने वालों में भारत विकास परिषद एवं टैगोर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रमोद भगत ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर के गांधी का आज अंत हो गया है। सिमरी बख्तियारपुर सदा उनके किए गए सामाजिक, शैक्षणिक कार्य को सदा याद रखेगा। वार्ड पार्षद चंद्रमणि, उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के प्राचार्य डा. जाकिर हुसैन, नगर पंचायत अध्यक्षा रोशन आरा, नप उपाध्यक्ष विकास कुमार विकी, संजीव भगत, रोशन लाल बादशाह, राजद नगर अध्यक्ष विपिन भगत, सोनू कुमार, सुमित गुप्ता आदि सहित अन्य ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंत्येष्टि गुरुवार को की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.