प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत
सहरसा। प्रखंड के रूणा मनोहर पब्लिक स्कूल अर्राहा में सोमवार को खेल प्रतियोगिता आयोजित कर स
सहरसा। प्रखंड के रूणा मनोहर पब्लिक स्कूल अर्राहा में सोमवार को खेल प्रतियोगिता आयोजित कर सफल छात्रों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। खेल प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम से वर्ग दस तक के छह सौ छात्र-छात्राओं ने विभित्र खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में धागा दौड़, गणित दौड़ समेत अन्य खेल का आयोजन किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार दशम वर्ग की छात्रा सुचिता कुमारी को दिया गया। इसके अलावा सफल छात्रों के बीच विभिन्न पुरस्कार का वितरण किया गया। मौके पर स्कूल के संस्थापक सह निदेशक डॉ. कपिलदेव कुमार, नारायण यादव, कृत्यानंद पंडित, राधेकृष्ण यादव, बद्री यादव, उपेन्द्र यादव, देवनारायण यादव, राजेन्द्र झा, अनिल यादव, मुकेश झा, विष्णुदेव ठाकुर, नीतीश कुमार, अश्विनी कुमार अकेला समेत कई लोग उपस्थित थे।