दीप पर्व को लेकर विद्युत विभाग सजग
सहरसा: दीपावली को लेकर विद्युत महकमा पूरी तरह सजग है। पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति क
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 08:25 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 08:25 PM (IST)
सहरसा: दीपावली को लेकर विद्युत महकमा पूरी तरह सजग है। पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युतीय उपकरण को दुरूस्त किया गया है। पर्व के दिन चौबीस घंटे कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी जो किसी भी क्षेत्र विशेष से आनेवाले फॉल्ट की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फॉल्ट का निराकरण किया जाएगा। उत्तर बिहार पावर ट्रांसमीशन सहरसा के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जिसका मोबाइल नंबर 9264456421 रहेगा जबकि लैंडलाइन फोन 222364 पर भी विद्युत संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें